Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि पर जरूर करें दिल्ली-एनसीआर के इन फेमस मंदिरों में दर्शन, भक्तों की लगती है भारी भीड़

By अनन्या मिश्रा | Apr 02, 2025

चैत्र नवरात्रि की 30 मार्च 2025 से शुरूआत हो रही है, वहीं इस पर्व का समापन 06 अप्रैल को होगा। नवरात्रि का पावन पर्व पूरे 9 दिनों तक चलता है, लेकिन इस साल यह महापर्व 8 दिन का है। नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं लोग मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत करते हैं और मंदिर जाते हैं। भक्त नवरात्रि पर मां दुर्गा के मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो नवरात्रि पर मां दुर्गा के फेमस मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आपको एक बार दर्शन करने जरूर जाना चाहिए।

कालका जी माता मंदिर

इसे भी पढ़ें: Navratri 2025: नवरात्रि के महापर्व में की जाती हैं मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा, जानिए हर रूप का गुण और महिमा

झंडेवाला मंदिर

दिल्ली का झंडेवाला मंदिर मां आदि शक्ति को समर्पित है। यहां पर रोजाना भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं नवरात्रि के मौके पर इस मंदिर में भक्तों की कुछ अधिक ही भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के मौके पर झंडेवाला मंदिर में सुबह 4 बजे आरती होती है और शाम को 7 बजे आरती होती है।

कालीबाड़ी मंदिर

दिल्ली के गोल मार्केट के पास एक कालीबाड़ी मंदिर है। इस मंदिर की काफी ज्यादा मान्यता है। बताया जाता है कि साल 1930 में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। नवरात्रि के मौके पर कालीबाड़ी मंदिर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ होती है।

कात्यायनी माता मंदिर

बता दें कि दिल्ली के छतरपुर में मां कात्यायनी का मंदिर है। मां कात्यायनी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में से एक हैं। नवरात्रि के मौके पर मां काल्यायनी के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं इस मंदिर में सुबह और शाम को भव्य आरती की जाती है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद