क्या आप भी लगाती हैं लिपस्टिक? इसके नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 12, 2024

आमतौर पर महिलाओं को मेकअप करना बेहद पसंद होता है। लिपस्टिक बिना मेकअप के अधूरा है या कह लो लिपस्टिक मेकअप की जान है। लिपस्टिक लगाए बिना नो मेकअप लुक भी पूरा नहीं होता है। इससे महिलाओं के होंठ खूबसूरत दिखने लगते हैं। लेकिन लिपस्टिक लगाने से कई खतरनाक बीमारियां हो सकती है। लिपस्टिक लगाने से काफी नुकसान हो सकता है। आइए जानते लिपस्टिक लगाने से क्या होता है।

अगर आप ऑफिस या पार्टी जाते समय लिपस्टिक लगाते हैं। तो आज हम आपको लिपस्टिक के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे। एक्सपर्ट से जानें लिपस्टिक लगाने से क्या नकुसान है।

केमिकल से भरपूर होती है लिपस्टिक

लिपस्टिक में कई तरह के खतरनाक केमिकल पाए जाते हैं। अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स की तरह कई केमिकल्स पाए जाते हैं। जिससे होंठों को बहुत नुकसान हो सकता है। ऐसे में रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। 

लिपस्टिक में होता है लेड

आमतौर पर लिपस्टिक में लेड पाया जाता है। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो सस्ते के चक्कर में नॉन ब्रैंडेड लिपस्टिक खरीद लेती हैं, जिनमें लेड पाया जाता है। इसके साथ ही प्रिजर्वेटिव भी घटिया क्वॉलिटी का होता है। आइए जानते हैं लिपस्टिक से होने वाली बीमारियों के बारे में जानते हैं।

कैंसर हो सकता है

लिपस्टिक में पाए जाने वाले केमिकल्स की वजह से कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको नेचुरल और ऑर्गिनक तरीके से तैयार लिपस्टिक लगानी चाहिए।

एलर्जी हो सकती है

आप रोजाना लिपस्टिक लगातें हैं, तो होठों की स्किन पर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। दरअसल, लिपस्टिक के केमिकल्स खाने और पानी के साथ शरीर में पहुंच सकते हैं। इससे स्किन पर रैशेज, सूजन और खुजली की समस्या हो सकती है।

पाचन तंत्र को नुकसान

लिपस्टिक में खतरनाक केमिकल्स होते हैं जो पेट में पहुंचकर पाचन-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे पेट में दर्द, क्रैंप्स और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में

Formula 1: Charles Leclerc ने Ferrari के साथ साइन की Multi-Year Deal, मिला करोड़ों का नया कॉन्ट्रैक्ट।

New Zealand क्रिकेट का मेगा ऐलान, Team India के साथ 5 T20, 5 ODI और 2 Test की Series