फिल्म शोले से ज्यादा दीवार के प्रशंसक हैं अभिषेक मनु सिंघवी, ऐसा रहा है उनका जीवन

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं और वो राजनीति और वकालत के अलावा फिल्मों के लिए समय भी निकाला करते हैं। उन्हें कॉमेडी और एक्शन ट्रिलर फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद हैं। राजस्थान के जोधपुर में जन्में अभिषेक मनु सिंघवी 4 साल की उम्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ गए थे और यहीं से उन्होंने शुरुआती शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद कैम्ब्रिज और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की। 

भिषेक मनु सिंघवी के पिता एक प्रख्यात वकील थे और ब्रिटेन में भारत के पूर्व उच्चायुक्त रहे थे। इसके अलावा सिंघवी के पिता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब कोरोना महामारी के दौर में कहा गया कि अभिषेक मनु सिंघवी भाजपा में शामिल होने वाले हैं लेकिन उन्होंने खुद ही इन खबरों को निराधार बताया था और कहा था कि वह गॉसिप में नहीं पड़ता चाहते हैं।

कॅरियर

देश के अग्रणी वकीलों में शामिल अभिषेक मनु सिंघवी उच्चतम न्यायालय के सबसे कम उम्र के नामित वकील थे। वह भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं। साल 2001 में कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था। इसके बाद अप्रैल 2006 में वो राज्यसभा के लिए चुने गए थे। अभिषेक मनु सिंघवी कई समितियों के सदस्य रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त जुलाई 2010 में उन्हें विदेश मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

व्यक्तिगत जीवन

कॉमेडी फिल्मों के शौकीन अभिषेक मनु सिंघवी बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनका विवाह गज़ल और सूफी गायिका अनीता सिंघवी से हुआ। इस दंपत्ति के अनुभव और अविष्कार नामकर दो बेटे हैं। आपको बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी किशोर कुमार और गुरुदत्त के सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में मुमताज और जूडी चावला शामिल हैं।

एक वक्त तो ऐसा आया था जब अभिषेक मनु सिंघवी ने राजेश खन्ना को देखकर बेल बॉटम पहनना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही वो कुर्ता पहना करते थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पोशाक बदल दी थी। गुरुदत्त के अलावा अभिषेक मनु सिंघवी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के भी फैन हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले से ज्यादा दीवार पसंद हैं। 

इसे भी पढ़ें: बेहद कामयाब होने के बावजूद भी हर खुशी हासिल नहीं कर पाईं मधुबाला 

सेक्स कांड

अभिषेक मनु सिंघवी का नाम साल 2012 में एक सेक्स कांड में आया था। दरअसल, एक वीडियो सामने आया था जिसमें अभिषेक मनु सिंघवी एक महिला वकील के साथ दिखाई दे रहे थे। उस वीडियो में अभिषेक मनु सिंघवी महिला वकील को जज बनाने का लोभ देते हुए भी सुनाई दे रहे थे। सेक्स कांड का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। हालांकि प्रभासाक्षी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने इस वीडियो के प्रसारण को रोकने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और वह इसमें सफल भी हुए थे। इस वीडियो के प्रसारण पर रोक लग गई लेकिन समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी खूब चर्चा हो रही थी। इसका उन्हें राजनीतिक तौर पर नुकसान भी हुआ था। कांग्रेस ने उन्हें प्रवक्ता का काम करने से रोक दिया था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Mohammad Wasim ने Fatima Sana को Babar Azam से बड़ा स्टार बताया

Iran पर Donald Trump के पास कोई ठोस रणनीति नहीं, पूर्व US NSA John Bolton का दावा

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स