साल 2022 में ये स्किनकेयर ट्रेंड्स होंगे पॉपुलर, आप जानते हैं इनके बारे में?

By प्रिया मिश्रा | Feb 24, 2022

कोरोनाकाल में लोग अपनी हेल्थ और वेलनेस को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। पिछले साल कई स्किन केयर और ब्यूटी ट्रेंड्स देखने को मिले। कोरोना लॉक डाउन में लोगों ने घरों में रहकर ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी कई सारी चीज़ें ट्राई की। स्किन केयर एस्पर्ट्स के मुताबिक, साल 2022 के भी कई स्किन केयर ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे जो 2021 के ट्रेंड्स की तरह ही होंगे। आई जानते हैं साल 2022 के स्किन केयर ट्रेंड्स के बारे में -

साल 2022 में आई मेकअप का काफी ट्रेंड रहेगा। इस साल महिलाएं आईशैडो, आई लाइनर, मस्कारा जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से आंखों को स्टाइल करना चाहेंगी। साल 2022 में महिलाएं आंखों के मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करेंगी।

मास्क मेकअप

कोरोनाकाल में मास्क लगाना जरूरी है इसलिए साल 2022 में मास्क मेकअप नया ट्रेंड होगा। इस साल महिलाएं मास्क के अंदर कैसा मेकअप करें और मेकअप को लंबे समय तक कैसे टिका सकें, इस पर जोर देंगी।


बोल्ड मेकअप 

साल 2022 में बोल्ड मेकअप का ब्यूटी ट्रेंड होगा। महिलाएं वेस्टर्न और एथनिक ड्रेसेज के साथ बोल्ड और ब्राइट मेकअप करना पसंद करेंगी। इसके अलावा महिलाएं अच्छे फाउंडेशन पर भी जोर देंगी क्योंकि इससे ही एक अच्छा बोल्ड लुक मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या होते हैं पीरियड्स एक्ने? जानें इससे निपटने के आसान घरेलू उपाय

मिनिमल स्किन केयर रिजाइम

साल 2022 में मिनिमल स्किन केयर रिजाइम का  ट्रेंड होगा। महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए 8-10 अलग-अलग प्रोडक्ट्स के बजाय कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इन्वेस्ट करना पसंद करेंगी। इसके अलावा हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस साल खूब ट्रेंड में रहेंगे।

कोरियन स्किनकेयर

पिछले कुछ समय से कोरियन स्किनकेयर का काफी ट्रेंड है और अभी भी यह ट्रेंड बरकरार रहेगा। कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मांग मार्केट में बढ़ती जा रही है। लोग कोरियन ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इंवेस्ट करना पसंद करेंगे।


DIY होममेड फेस मास्क

साल 2022 में DIY होममेड फेस मास्क का ट्रेंड रहेगा। त्वचा की अच्छी देखभाल के लिए लोग घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा हल्दी और एवोकाडो से बने होममेड फेस मास्क पसंद किए जाएंगे।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

गाज़ियाबाद-दिल्ली रेल रूट पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे... 53 ट्रेनें प्रभावित, 16 रद्द, देखें प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट

मानसून में Dudhsagar Falls Trek का रोमांच: एडवेंचर लवर्स के लिए पूरी Travel Guide और जरूरी सेफ्टी टिप्स

Sonam Wangchuk Health Update | सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, हालत स्थिर लेकिन निगरानी जारी

यूक्रेन में जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने घटना की कड़ी निंदा की