जंतर-मंतर में कांग्रेस का सत्याग्रह, खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- युवाओं को तैयार करके RSS में लाना चाहते हैं ?

By अनुराग गुप्ता | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। सशस्त्रों बलों में भर्ती की नई 'अग्निपथ' योजना और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने जंतर मंतर में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन को 'सत्याग्रह' का नाम दिया गया। इस दौरान सलमान खुर्शीद, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

उन्होंने कहा कि आप ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि जो युवा महंगाई, बेरोजगारी के ख़िलाफ़ दूसरी जगहों पर विरोध कर रहे हैं, उनकी दिशा को भटकाया जाए।

कांग्रेस की योजना ?

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोमवार की अपनी पूरी योजना सभी के समक्ष रखी। कांग्रेस नेता अजय माकन ने बताया कि हम आज जंतर मंतर पर सत्याग्रह पर बैठेंगे और शाम 5 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में मांग करेंगे कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए... इस योजना को लेकर पहले संसद में और युवाओं के साथ चर्चा होनी चाहिए। लेकिन उससे पहले इस वापस लिया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, अब तक 387 लोग गिरफ्तार 

अजय माकन ने कहा कि हम राष्ट्रपति को यह भी बताएंगे कि कैसे हमारे सांसदों को परेशान किया गया और ईडी का कैसे दुरुपयोग किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग