By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022
बुलंदशहर। बुलंदशहर पुलिस ने रविवार को एक डॉक्टर के बेटे का शव बरामद किया। डॉक्टर का आठ साल का बेटा पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। देबाई की क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने रविवार को कहा कि बच्चे का शव छतरी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था। डॉक्टर के दो बर्खास्त कर्मचारियों निजाम और शाहिद को शुक्रवार रात को बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उन्हीं के बयान के आधार पर बच्चे का शव बरामद किया गया।