Kolkata rape murder: देश भर के डॉक्टर आज हड़ताल पर, 24 घंटे तक बंद रहेगी हर स्वास्थ्य सेवा, बेहाल होंगे मरीज, जानें देश भर का हाल

By रितिका कमठान | Aug 17, 2024

कोलकाता में आठ और नौ अगस्त के रात को आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए विभत्स कांड के बाद देश भर में मेडिकल फ्रेटरनिटी में रोष है। इसी के चलते आज 17 अगस्त को देश भर में डॉक्टर की हड़ताल है। इंसाफ की मांग करते हुए डॉक्टर देश भर में मार्च से लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इंसाफ के लिए ही 17 अगस्त को आईएमए के आह्वान पर देश भर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं से लेकर ऑपरेशन तक स्थगित किए गए है। आईएमए में सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद रखने का फैसला किया है। इस दौरन इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। इससे एक दिन पहले फोर्डा ने भी हड़ताल का ऐलान किया है।

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में जारी है हड़ताल
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यूसीएमएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज) और जीटीबीएच (गुरु तेग बहादुर अस्पताल) ने भी ऐलान किया है कि उनकी हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। सुबह 9.30 बजे उनकी आम सभा होगी। हड़ताल के तहत ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट), वैकल्पिक सेवाएं, प्रयोगशाला और लैब सेवाएं बंद रहेंगी।

तमिलनाडु के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शनकारी रेजिडेंट डॉक्टर कहते हैं, "...आईएमए अधिसूचना के अनुसार, हम अपनी सभी वैकल्पिक सेवाओं का बहिष्कार करने जा रहे हैं। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। हम केवल पीड़िता और उसके परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हम उनके साथ हैं... एक सप्ताह हो गया है, लेकिन मामले में कोई गंभीर जांच नहीं की गई है। कुछ बलि के बकरे गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन असली अपराधी अभी भी बाहर हैं..."

इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद में भी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में विरोध प्रदर्शन किया।

डॉक्टरों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
उच्च न्यायालय ने कोलकाता के एक अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ कथित बलात्कार और उसकी हत्या तथा वहां तोड़फोड़ के विरोध में यहां के चिकित्सकों द्वारा 17 अगस्त को आहूत हड़ताल पर शुक्रवार को राज्य सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सर्राफ की खंडपीठ ने नरसिंहपुर जिले के अंशुल तिवारी द्वारा हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका पर भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के डीन, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और अन्य को नोटिस जारी किए। मामले की अगली सुनवाई कल होगी।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter