बाल यौन उत्पीड़न करने वाले अपराधियों से जुड़े दस्तावेज को नष्ट कर दिया गया: पोप फ्रांसिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2019

वेटिकन सिटी। विश्व के शीर्ष बिशप सम्मेलन में एक कैथोलिक कार्डिनल ने शनिवार को यह स्वीकार किया कि बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप जिन पादरियों पर लगा था, उनसे जुड़े जिस दस्तावेज की बात की जा रही है, उसे या तो नष्ट कर दिया गया है या उसे कभी तैयार ही नहीं किया गया था। जर्मन कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स पोप फ्रांसिस द्वारा संचालित किए गए दुनिया के शीर्ष बिशपों के अप्रत्याशित सम्मेलन के तीसरे दिन बोल रहे थे और पादरियों द्वारा बच्चों के यौन उत्पीड़न के संकट से निपटने की कोशिश के तहत इस सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मार्क्स ने इस सम्मेलन में कहा, ‘‘वह दस्तावेज जिसमें पादरियों के कुकर्मों का जिक्र था या इस तरह के कृत्य करने वालों के नाम थे, उसे नष्ट कर दिया गया है या वह कभी तैयार ही नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘अपराधकर्ताओं की जगह पीड़ितों को नियंत्रित किया गया और उन्हें चुप भी कराया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा