क्या भाजपा ईमानदारी, चरित्र पर भरोसा नहीं करती :उत्पल पर्रिकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

पणजी| भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा चुनाव का टिकट दिये जाने में नजरअंदाज किए जाने के एक दिन बाद गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने बृहस्पतिवार को भाजपा से सवाल किया कि पार्टी ईमानदारी और चरित्र में विश्वास करती है या नहीं?

उत्पल ने कहा, मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और देवेंद्र फडणवीस जैसे वरिष्ठ नेता ने जो कहा है उस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन, अगर मैं सिर्फ इसलिए टिकट मांगना चाहता हूं कि मैं(दिवंगत) मनोहर पर्रिकर का बेटा हूं, तो मैंने आखिरी बार (पर्रिकर के निधन के बाद उपचुनाव के दौरान) इसकी मांग की होगी। पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर का 17 मई 2019 को निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

Marco Rubio का बड़ा एक्शन: US Birth Tourism सिंडिकेट और Visa Fraud पर लगेगा कड़ा बैन