Monsoon Special: बारिश में कौन-सी सब्जी खाएं या न खाएं, इम्यूनिटी को मजबूत करेंगी ये सब्जियां

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 09, 2024

मानसून के सीजन में बीमारियों से बचने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। नम और उमस मौसम में बैक्टीरिया, फंगस और अन्य रोगजनकों के लिए यह मौसम एक बेहतर प्रजनन माना जाता है। परिणामस्वरूप, बीमार न पड़ने के लिए क्या खाया जाए, इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

बरसात के मौसम में कौन-सी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए?

बारिश का मौसम में संक्रामक बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है क्योंकि तापमान में काफी गिरावट और वातावरण में नमी होती है जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। जिससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।

बारिश में इन सब्जियों से करें परेहज

पत्तेदार सब्जियों में काफी पोषण होता है जो शरीर को एकदम फिट रखती है। लेकिन बारिश के मौसम में इनसे परहेज करना ही बेहतर है। इस मौसम में बैक्टीरिया, फंगस और अन्य रोगजनकों के लिए यह मौसम एक बेहतर प्रजनन माना जाता है। बारिश में पालक, शिमला मिर्च, फूलगोभी, पत्ता गोभी, मूली, गाजर, शलगम, चुकंदर, मशरूम और बैंगन जैसी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।

बरसात के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करेंगी ये सब्जियां

बरसात में जल जनित बीमारियों को खतरा ज्यादा होता है। इस दौरान आप डाइट में एंटीऑक्सडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन्स और फाइबर से भरपूर सब्जियों को शामिल करें। मानसून के सीजन में आप इन सब्जियों का सेवन करें। करेला और परवल जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही आप लौकी, टिंडा, भिंडी और तोरई सब्जियों का सेवन करें, इनमें विटामिन सी होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र में सुधार कर पेट से जुड़ी कई समस्याओं इन्फेक्शन से छुटकारा मिलता है।

मानसून के दौरान खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- इस मौसम में कच्ची सब्जियां खाने से बचें क्योंकि इसमें बैक्टीरिया होती है। इस दौरान खीरा, ककड़ी का सलाद भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें आंखों से न दिखने वाले जर्म्स होते हैं।

- खाना बनाने से पहले इन सब्जियों को गर्म पानी में थोड़ा नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। इससे सब्जियों में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे। फिर आप इसे साफ पानी में धोकर ही पकाएं।

- फंगल इंफेक्शन के खतरे से बचने के लिए सब्जियोम को साफ और ड्राई जगह पर स्टोर करें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kerala Express में सवार होकर दिल्ली आये Thiruvananthapuram के BJP Mayor और Councillors, रेलवे स्टेशनों पर हुआ भव्य स्वागत

Team India को बड़ी राहत, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए Abhishek Sharma, तिलक वर्मा ने दिया Health Update

Lok Sabha में Rahul Gandhi पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले- ये झूठ की खेती करते हैं

T20 World Cup: Zampa और Ellis के चक्रव्यूह में फंसा Ireland, Australia की 67 रनों से बड़ी जीत