क्या राहुल चाहते हैं कि केवल अमीर ही सैनेटाइजर का इस्तेमाल करे, गरीब नहीं: पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि गरीबों के लिए खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘नकारात्मक सोच’ नहीं रखनी चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने चावल से इथेनॉल बनाने को लेकर केंद्र के फैसले की आलोचना की है। सरकार ने कहा है कि इथेनॉल का इस्तेमाल अल्कोहल आधारित सेनेटाइजर के निर्माण में और पेट्रोल में मिश्रित करने में हो सकता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में गरीब भूखे मर रहे हैं और उनके हिस्से के चावल से सेनेटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर देश का गरीब कब जागेगा? इस पर, पासवान ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या वह चाहते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग सेनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल ना करें। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जब कोरोना वायरस से लड़ रहा है, क्या वह (राहुल) चाहते हैं कि केवल अमीर ही सेनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करे? क्या गरीबों को मरने के लिए छोड़ दिया जाए ? हमने पहले से योजना बना रखी थी ताकि इतने सेनेटाइजर हों कि गरीब भी उसका इस्तेमाल कर सके। उन्हें अपनी नकारात्मक सोच छोड़ देनी चाहिए, यह देश के लिए खतरनाक है।’’ सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन के सूत्रों ने कहा है कि राहुल गांधी को जवाब देने के लिए पासवान को सामने लाने का फैसला किया गया क्योंकि यह मुद्दा उनके मंत्रालय से जुड़ा है और वह इस मुद्दे पर भरोसेमंद आवाज के तौर पर देखे जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गरीब भूखे मर रहे हैं और चावल से सैनिटाइजर बनाकर अमीरों की मदद की जा रही है: राहुल

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus