गर्म मोजे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं या सिर्फ भ्रम? फिजीशियन ने खोला राज, जानें सच्चाई

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 06, 2025

सर्दियों के दौरान सबसे ज्यादा ठंडे हमारे पैर रहते हैं। ठंड के मौसम में अचानक से पैर एकदम ठंडे हो जाते हैं। इसके पीछे डायबिटीक न्यूरोपैथी में होने वाली जलन से लेकर सुन्नपन तक, हमारे पैरों की सेहत हमारे पूरे शरीर की सेहत से गहराई से जुड़ी होती है। इस मौसम में ठंडे पैरों को गर्म रखने के लिए अक्सर लोग घर के अंदर भी गर्म मोजे पहनना पसंद करते हैं। कई लोगों को मानना होता है कि पैरों को गर्म रखने के लिए खून का प्रवाह अपने आप तेज हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को मानना है कि यह केवल एक मिथ है और गर्म मोजे पहनने से सर्कुलेशन पर कोई असर नहीं दिखता है। आइए आपको बताते हैं पूरी सच्चाई क्या है?

हेल्थ एक्सपर्ट ने मोजे सीधे तौर पर रक्त संचार को नहीं बढ़ाते, लेकिन वे कई तरीकों से इसे बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। ठंड बढ़ने पर शरीर रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिससे पैरों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है। ऐसे में गर्म मोजे शरीर से निकलने वाली गर्मी को रोकते हैं, जिससे ब्लड वैसेल्स के अत्यधिक संकुचन की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस तरह वे अप्रत्यक्ष रूप से रक्त संचार को संतुलित रखने में सहायक होते हैं। इसलिए ठंड के मौसम में गर्म मोजे एक प्रकार के थर्मल प्रोटेक्शन की तरह काम करते हैं।

गर्म मोजे पहनने के फायदे

- गर्म मोजे पहनने से कई फायदे तो जरुर मिलते हैं, जैसे कि- जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो।

- ठंडे पैर ब्लड फ्लो को और खराब करते हैं, ऐसे में गर्म मोजे पैर को इंसुलेटेड रखता है और सुन्नपन कम कर देता हैं।

- सोते समय पैर गर्म रखने से शरीर तेजी से स्लीप मोड में चला जाता है। वहीं, डायबिटिक मरीजों में पैरों में जलन सिंड्रोम होने पर भी राहत देता है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

US Operation Checkmate | अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

India-Australia Relations | भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत! पीएम मोदी के दौरे में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस

Lebanon में इज़राइली हमलों से ईरान वार्ता में बाधा! Donald Trump ने नेतन्याहू को फटकारा, कहा- तुम तो बिल्कुल पागल हो