DOGE को नहीं मिलेगा अमेरिकियों का पर्सनल डेटा, फेडरल कोर्ट ने एलन मस्क को दिया बड़ा झटका

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2025

अमेरिका के फेडरल जज ने एक प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी की है। इससे अरबपति एलन मस्क के सहयोगियों पर सामाजिक सुरक्षा प्रशासन के कंप्यूटर सिस्टम में रखे गए लाखों अमेरिकियों की निजी जानकारी तक पहुँचने पर प्रतिबंधित हो जाएगी। मैरीलैंड के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज एलेन हॉलैंडर ने कहा कि मस्क का सरकारी दक्षता विभाग धोखाधड़ी को जड़ से खत्म करने के अपने घोषित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एसएसए के डेटा तक अभूतपूर्व, निर्बाध पहुँच की आवश्यकता को दिखाने में विफल रहा है। हॉलैंडर ने पिछले महीने एक अस्थायी प्रतिबंध आदेश जारी किया था, जिसमें DOGE की SSA डेटा तक पहुँच को प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन यह गुरुवार को समाप्त होने वाला था। प्रारंभिक निषेधाज्ञा मामले के निपटारे तक प्रतिबंधों को लंबे समय तक के लिए मजबूत करती है। 

इसे भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान छह सप्ताह की गर्भवती, अल्ट्रासाउंड में पुष्टि हुई

जज का कहना है कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद डीओजीई ने जितने भी गैर-अनाम डेटा सुरक्षित रखे हैं, उन्हें तुरंत मिटाना होगा। साथ ही DOGE सामाजिक सुरक्षा प्रशासन (SSA) में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। DOGE को SSA में डाले गए सारे कोड और सॉफ्टवेयर भी हटाने होंगे।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका