मिसाइल के गिरते ही गुंबद हुआ गायब, पाकिस्तान में तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें, सब हैरान!

By अभिनय आकाश | May 08, 2025

आतंकवाद के खिलाफ भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर का सबसे बड़ा सबूत सामने आया है। पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया गया है। इस तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें नजर आ रहा है कि मिसाइल गिरने के बाद किस कदर वहां आतंकी ठिकाना तबाह किया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कैसे पहले वहां गुंबद नजर आ रहा था लेकिन हमले के बाद वो गुंबद वहां से गायब हो जाते हैं। भारत की स्ट्राइक के बाद आतंकी ठिकाने बर्बाद हो जाते हैं। भारत की ओर से नौ जगहों पर एयरस्ट्राइक की गई और ये सभी आतंकियों के स्टैबल्सिमेंट थे। 

इसे भी पढ़ें: पहले लात, फिर बात और उसके बाद जरूरत पड़ी तो मुलाकात, तिरंगा फिल्म के स्टाइल में पाकिस्तान से डील कर रहा भारत

कैसे किया गया टारगेट का चयन

आर्ड फोर्सेस ने कहा कि पाकिस्तान में तीन दशकों से आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। इसमें रिक्रूटमेंट, इन डॉक्टरेशन सेंटर (भड़काने और दिमाग में जहर घोलने वाले सेंटर), ट्रेनिंग एरिया, लॉन्च पैड शामिल थे। जो पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर दोनों में फैले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए टारगेट का चयन विश्वसनीय इंटेलिजेंस सूचनाओं के आधार पर हुआ, ताकि आतंकवादी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ी जा सके। ये खास ध्यान दिया गया कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के निर्दोष नागरिकों और सिविलियंस इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान ना पहुंचे।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे