जानें अगर भारत में फैलता है कोरोना वायरस तो देश की इकॉनमी पर कितना असर पड़ेगा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

नयी दिल्ली। फिच सॉल्यूशंस ने चीन में कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण 2020 में घरेलू वाहन विनिर्माण 8.3 प्रतिशत सिकुड़ जाने का बुधवार को अनुमान व्यक्त किया है। चीन में इस वायरस का संक्रमण के फैलने के कारण वाहनों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों ने उत्पादन रोक दिया है।

फिच ने कहा कि यदि भारत में भी वायरस का संक्रमण फैला तो यहां भी इस तरह की नीतियां अपनायी जा सकती हैं। उसने कहा कि भारत की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रणाली की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत में वायरस का संक्रमण फैलने की रफ्तार चीन की तुलना में अधिक होगी और घरेलू वाहन उद्योग पर अधिक व्यापक असर देखने को मिलेगा।

फिच ने कहा कि चीन भारतीय वाहन उद्योग के लिये कल-पुर्जों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। ऐसे में चीन में तैयार कल-पुर्जों की कमी होने से भारतीय वाहन उद्योग को उत्पादन की गति कम करने या बंद करने को बाध्य होना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: Auto expo 2020: मारुति सुजुकी की इस कार को देख आप भी कहेंगे- WOW!

उन्होंने कहा ‘‘इन कारणों से हम 2020 में घरेलू वाहन विनिर्माण में 8.3 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान करते हैं। वर्ष 2019 में इसमें 13.2 प्रतिशत की गिरावट रही थी।’’फिच ने कहा, ‘‘चीन भारत के वाहन कल-पुर्जा जरूरत की 10 से 30 फीसदी की पूर्ति करता है। यदि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की बातें करें तो यह दो या तीन गुना अधिक हो जाता है। इससे पता चलता है कि भारतीय वाहन उद्योग किस तरह से चीन के कल-पुर्जों पर निर्भर है।’’

प्रमुख खबरें

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में