Prabhasakshi NewsRoom: Holi से पहले LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी वृद्धि, पकौड़े तलने महंगे पड़ेंगे

By नीरज कुमार दुबे | Mar 01, 2023

देश की जनता पहले ही महंगाई के मोर्चे पर बुरी तरह जूझ रही है और कुछ राहत का इंतजार कर रही है लेकिन राहत तो दूर एक नई आफत ने दस्तक दे दी है। हम आपको बता दें कि रसोई गैस की कीमत में आज से 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गयी है। हालांकि यह जुलाई 2022 के बाद की गयी पहली वृद्धि है। लेकिन प्रति सिलेंडर 50 रुपए की वृद्धि आम जनता के लिए बहुत ज्यादा है इसीलिए लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। हम आपको यह भी बता दें कि एक ओर जहां रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ है वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती हुई है। एक तेल विपणन कंपनी द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी या रसोई गैस की कीमत को बढ़ाकर 1,103 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कर दिया गया है। इसके अलावा विमान ईंधन की कीमत 4,606.50 रुपये प्रति किलोलीटर घटाकर 1,07,750.27 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश