सेंसेक्स 50,000 अंक के पार पहुंच कर फिसला, इन कंपनियों के शेयर गए नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

मुंबई। एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार भी नरम रहे। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 152.69 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,472.07 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, डॉ रेड्डीज, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा गिरावट में रहीं। इनके विपरीत बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़त में रहे। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 167.36 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 49,624.76 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 54.35 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,590.35 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर