शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: शुरुआती बढ़त के बाद फिसले सेंसेक्स और निफ्टी, ब्रेंट क्रूड और विदेशी निकासी ने बढ़ाई चिंता

By रेनू तिवारी | May 13, 2026

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को अनिश्चितता का माहौल देखने को मिला। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के बीच घरेलू सूचकांकों ने शुरुआती मामूली बढ़त गंवा दी और लाल निशान में कारोबार करने लगे। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने बाजार की धारणा को और कमजोर कर दिया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 75.64 अंक चढ़कर 74,614.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 17.10 अंक की बढ़त के साथ 23,391.10 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों सूचकांक इस तेजी को बरकरार नहीं रख पाए।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 106.6 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,959.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 1.92 प्रतिशत और निफ्टी 1.83 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत