Share Market Opening Today | अमेरिका-ईरान शांति समझौते का कमाल! लगातार दूसरे दिन झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2026

भारतीय घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शानदार तेजी का माहौल देखा गया। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों और अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने घरेलू बाजार को बड़ा सहारा दिया है। इसके साथ ही, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) द्वारा लगातार की जा रही खरीदारी ने बाजार के सकारात्मक रुख को और मजबूती दी। शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों ही प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ ऊंचे स्तरों पर ट्रेड करते नजर आए। विदेशी पूंजी के प्रवाह ने भी घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 272.87 अंक चढ़कर 76,537.20 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 69.15 अंक की बढ़त के साथ 23,921.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर गिरावट में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम योगी बोले- '140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण'

अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 200.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 736.38 अंक और निफ्टी 231 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई

Solex Energy का बड़ा प्लान: 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये Revenue का लक्ष्य

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश