घरेलू वाहन विनिर्माता कार्यशालाओं में महिलाओं को दे रहे हैं अधिक रोजगार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

नयी दिल्ली। घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लीलैंड और हीरो मोटोकॉर्प कार्य स्थल पर विविधता बढ़ाने के तहत अपनी कार्यशालाओं में महिलाओं को अधिक रोजगार दे रहे हैं। इन कंपनियों के विभिन्न कारखानों- दोपहिया वाहनों से लेकर लोकप्रिय एसयूवी और भारी वाणिज्यिक वाहनों तक, हर जगह हजारों महिलाएं काम कर रही हैं। टाटा मोटर्स के छह विनिर्माण संयंत्रों में कार्यशालाओं में 4,500 से अधिक महिलाएं काम करती हैं। कंपनी के पुणे संयंत्र में पूरी तरह महिला कर्मचारियों वाली कार्यशाला है। यहां 1,500 से अधिक महिलाएं हैरियर और सफारी जैसी लोकप्रिय एसयूवी का उत्पादन करती हैं।

इसे भी पढ़ें: जून में एफपीआई निवेश 10 महीने के उच्च स्तर 47,148 करोड़ रुपये पर

ये महिला कर्मचारी वेल्डिंग से लेकर रोबोटिक्स लोडिंग, वाहन असेंबली और मशीन शॉप तक की प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं। वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड के सात अलग-अलग संयंत्रों में 991 महिलाएं काम करती हैं। अशोक लीलैंड के अध्यक्ष और संचालन प्रमुख गणेश मणि ने कहा कि कंपनी हमेशा यह कहती है कि किसी भी नौकरी के लिए किसी खास लिंग को वरीयता नहीं दी जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प में भी 1,500 से अधिक महिला कर्मचारी हैं।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: चावल का आटा सिर्फ रसोई में नहीं, मेकअप में भी आएगा काम! जानिए कैसे

Team India ने 1-0 से जीती Test Series, कोलंबो में दूसरा मुकाबला ड्रॉ

Canara Bank Securities Limited में 10 पदों पर Recruitment, बिना परीक्षा के मिलेगी Mumbai-Bengaluru में Job का मौका

Jabalpur में ₹472 Crore के Tank Overhaul प्रोजेक्ट की शुरुआत, Rajnath Singh ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र