नीतीश कैबिनेट में यादवों का वर्चस्व, मुस्लिम मंत्रियों की भी बढ़ी हिस्सेदारी, जानें बिहार में किस जाति के कितने मंत्री

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। एनडीए छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर नई सरकार बना ली थी। आज नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया जिसमें 31 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने पहले ही मंत्री पद की शपथ ले ली थी। कुल मिलाकर देखें तो नीतीश कुमार के कैबिनेट में बिहार के सभी जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। हालांकि, राजद की ओर से अपने मुस्लिम-यादव वोट को बनाए रखने की कोशिश की गई है।

वर्तमान में देखें तो 33 मंत्रियों में से आठ मंत्री यादव समुदाय से आते हैं। जदयू कोटे से एक यादव मंत्री हैं तो वहीं राजद से 7 यादवों को मंत्री बनाया गया है। जदयू से बीजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री बने हैं। यह काफी वरिष्ठ नेता है और नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। बिहार में ऊर्जा विभाग काफी समय से इन्हीं के पास है। दूसरी ओर आरजेडी कोटे से यादव मंत्रियों की सूची देखें तो उसमें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा तेज प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, डॉ रामानंद यादव, चंद्रशेखर यादव, ललित यादव और जितेंद्र कुमार राय का नाम है।

5 मुस्लिम नेता भी बने मंत्री

इस बार नीतीश कैबिनेट में मुसलमानों का भी प्रतिनिधित्व बढ़ा है और कुल 5 मंत्री बने हैं। जदयू के कोटे से जमा खान को मंत्री बनाया गया है। यह पहले भी मंत्री रहे। वहीं, राजद की ओर से तीन मुस्लिम मंत्री बनाए गए जिसमें इस्माइल मंसूरी, शमीम अहमद और शाहनवाज आलम शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से भी एक मुस्लिम मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के आफाक आलम इकलौते मुस्लिम मंत्री हैं।

दलितों को भी दिया गया प्रतिनिधित्व

नीतीश कैबिनेट में छह ऐसे मंत्री हैं जो दलित समुदाय से आते हैं। जदयू कोटे से अशोक चौधरी और सुनील कुमार दलित चेहरे हैं। वहीं, राजद ने कुमार सर्वजीत और सुरेंद्र कुमार को कैबिनेट में जगह दी है। इसके अलावा कांग्रेस ने मुरारीलाल गौतम को मंत्रिमंडल में शामिल करवाया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी इस बार मंत्री बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार में JDU-RJD का दबदबा, मनोज झा बोले- हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा

कितनी है सवर्ण समुदाय की हिस्सेदारी

नीतीश कैबिनेट को देखें तो इसमें सवर्ण समुदाय से आने वाले छह नेता शामिल दिखाई दे रहे हैं। जदयू कोटे से विजय चौधरी भूमिहार समुदाय से आते हैं। वही लेसी सिंह राजपूत हैं तथा संजय कुमार झा ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। आरजेडी के सुधाकर सिंह जो राजपूत है और कार्तिक सिंह जो भूमिहार है, को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Nautapa 2026 Tips: नौतपा में पिता के चरण छूने से सूर्य देव देंगे वरदान, Success चूमेगी कदम, बदल जाएगी किस्मत!

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां