डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट बोले, मेहुल चोकसी के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

नयी दिल्ली। डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा कि ‘‘भारतीय नागरिक’’ मेहुल चोकसी के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा और आगे की कार्रवाई के बारे में अदालत फैसला करेगी। 13,500 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी चोकसी के एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमयी ढंग से गायब होने के बाद 23 मई को डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद स्केरिट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए कहा, ‘‘मेहुल चोकसी के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।’’ एक स्थानीय मीडिया संस्थान ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि चोकसी के संबंध में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी, इसका फैसला अदालत करेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के इन जिलों में गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चोकसी ने दावा किया कि जबरिका, जॉली हार्बर में उसके आवासीय परिसर के सामने रहती थी और उसके कर्मचारियों के साथ उसने मित्रता कर ली थी तथा उसके (चोकसी) के साथ वह नियमित रूप से सैर करने भी जाती थी। चोकसी ने कहा कि 23 मई, 2021 को जबरिका ने उससे अनुरोध किया कि सार्वजनिक स्थान पर मिलने के अपने सामान्य कार्यक्रम से अलग हटते हुए उसके घर पर आए। चोकसी ने आरोप लगाया कि जब वह उसके घर गया तो उसने उसे अंदर रुकने के लिए कहा क्योंकि वह बाहर जाने से पहले अपनी शराब खत्म करना चाहती थी। शिकायत के अनुसार जब वह इंतजार कर रहा था तभी एंटीगुआ पुलिस के कर्मी होने का दावा करने वाले 8-10 बलिष्ठ लोगों ने अंदर घुसकर उसकी पिटाई की और उसका बटुआ, रॉलेक्स घड़ी, मोबाइल फोन ले लिया।

उसके बाद उसे हथकड़ी लगा दी गयी और और आंखों पर पट्टी बांध दी गयी। चोकसी की शिकायत के अनुसार उन लोगों ने उससे कहा कि अगर उसने विरोध करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ न्याय में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जाएगा। उसने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में व्हीलचेयर पर बांध दिया और उसे जबरिका के घर से बाहर ले गए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर