Donald Trump ने Xi Jinping से पूछा था क्या चीन खरीदेगा अमेरिकी हथियार, US राजदूत का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को हथियारों की लंबित बिक्री को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के सामने यह कहकर उचित ठहराया कि वाशिंगटन दुनिया भर में ऐसे कई सौदे करता है तथा ट्रंप ने उनसे यहां तक पूछ लिया कि क्या वह भी अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेंगे। चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने रविवार को यह जानकारी दी। पर्ड्यू ने कहा कि ट्रंप ने अपने उभरते भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चीन को अमेरिका की ओर से हथियार बेचने की संभावना भी जतायी।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पेशकश कब की गई थी। ब्रीम ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक सांसदों की उन चिंताओं का जिक्र किया, जिनमें ताइवान को रक्षा सहायता और हथियारों की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाया गया था। ताइवान एक स्वशासित लोकतंत्र है और चीन की ओर से उस पर हमले के खतरे के मद्देनजर वह अपनी रक्षा करना चाहता है।

ब्रीम ने पूछा कि क्या अमेरिका चीन के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ताइवान को हथियार देने से इनकार कर रहा है। शी और ट्रंप ने पिछले सप्ताह मुलाकात की थी। पर्ड्यू ने इस आशंका को खारिज करते हुए कहा कि ट्रंप ताइवान के समर्थन में ‘‘जितने दृढ़’’ हैं, उतना उन्होंने किसी को नहीं देखा।

उन्होंने कहा कि ट्रंप ने ताइवान को बड़ी संख्या में हथियार बेचे हैं। पर्ड्यू ने यह भी कहा कि ट्रंप और शी के बीच ताइवान को भविष्य में अमेरिकी हथियारों की बिक्री को लेकर बातचीत जारी है। अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘‘लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप लगातार कहते हैं कि हम दुनियाभर में दूसरे देशों को भी हथियार बेचते रहे हैं।

उन्होंने एक बार राष्ट्रपति शी से यह भी पूछा था कि क्या वह कुछ अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेंगे।’’ अमेरिका अपने ही कानूनों के तहत ताइवान को अपनी रक्षा के लिए जरूरी साधन उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है। हालांकि, अमेरिका ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता, लेकिन वह इस द्वीप का सबसे मजबूत अनौपचारिक समर्थक और हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। चीन ने अमेरिका पर ताइवान को हथियारों की बिक्री रोकने के लिए दबाव बनाया है।

चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान शी ने ट्रंप पर ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध करने का दबाव बनाया था।

प्रमुख खबरें

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग

Donald Trump और Anthropic CEO डारियो अमोदेई के बीच डिनर की योजना