Pennsylvania में रैली में Donald Trump पर हमला, संदिग्ध हमलावर ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2024

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली में हमला किया गया। हमले में ट्रंप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। कानून प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावर को मार गिराया गया है।

ट्रंप (78) के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा,‘‘ वह ठीक हैं और स्थानीय चिकित्सा केन्द्र में उनकी जांच जारी है।’’ चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर हुए इस हमले की सभी नेताओं ने निंदा की है।

राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन ने इस हमले की निंदा की है। ‘सीक्रेट सर्विस’ के प्रवक्ता एंथनी गुगेइल्मी ने एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया। संघीय एजेंसी ने तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar को हटाएं और पैनल में CJI को लाएं, Kerala Assembly में प्रस्ताव पास

Rahul Gandhi के आरोपों पर Shivraj का पलटवार, अराजकता से सत्ता पाना चाहती है Congress

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल घोषित, पूर्व सीएम Sohail Afridi और PTI नेता हिरासत में

हमारे मुंह में शब्द न डालें...फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति की साफ, न तो मंजूरी दी और न ही अस्वीकार किया