ट्रंप ने क्यूबा के सभी शहरों के लिए अमेरिकी उड़ान पर प्रतिबंध लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2019

हवाना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन हवाना को छोड़कर क्यूबा के सभी शहरों के लिए अमेरिकी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने यह जानकारी दी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्यूबा के साथ रिश्तों को आसान बनाने की पहल की थी, ऐसे में यह फैसला पीछे हटने जैसा कदम होगा।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग मध्य क्यूबा में सेंटा क्लारा के साथ पूर्वी हिस्सों के कुछ शहरों में दिसंबर से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करेगा। हवाना के लिए अमेरिकी उड़ानें जारी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने महाभियोग पर ट्रम्प के साथ एकजुटता जताई

ऐसा कहा जा रहा है कि अमेरिकी कानून के तहत क्यूबा में पर्यटन पर लगाई रोक के चलते यह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। पर्यटन के लिए यहां से उड़ान भरने वालों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। क्यूबाई मूल के कई अमेरिकी सड़क मार्ग से हवाना से दूर स्थित शहरों में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक