डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, टैरिफ में कटौती करने पर सहमत हो गया है भारत

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने आखिरकार टैरिफ में कटौती करने का फैसला किया है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उन्होंने कहा कि अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले देशों पर पारस्परिक टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत हमसे बहुत ज़्यादा टैरिफ़ वसूलता है। बहुत ज़्यादा। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। वैसे, वे सहमत हो गए हैं; वे अब अपने टैरिफ़ में कटौती करना चाहते हैं क्योंकि कोई तो आख़िरकार उनके किए की पोल खोल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को दिए यूएसएड और विदेश मंत्रालय को लगभग दो अरब डॉलर देने का आदेश

वहीं, भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के जरिये शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने सहित व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर विचार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने व्यापार साझेदारों पर जवाबी शुल्क की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद यह बात कही गई। ट्रंप ने अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत दो अप्रैल से कई व्यापार साझेदारों पर जवाबी शुल्क की घोषणा की, जो अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाते हैं। इस पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने संकेत दिया कि वह इस मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना मिर्च खाने वालों में 14% कम होता है Death Risk, जानें Chili Consumption के फायदे

हिंदुओं को किसी तरह सहन कर रहे हैं पाकिस्तान के मुसलमान, Zardari के इस बयान पर भड़के Javed Akhtar, Pakistan President को दिखाया आईना

Prabhasakshi NewsRoom: Shehzad Poonawalla ने इसलिए दिया BJP से इस्तीफा, लोकप्रिय Muslim Face के जाने से पार्टी पर क्या होगा असर?

Japan GDP अप्रैल-जून तिमाही में 1.1 प्रतिशत बढ़ा, निजी खपत में गिरावट दर्ज