America में Donald Trump का बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग पर लगाया ताला

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शिक्षा विभाग को बंद करने के लिए एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। ट्रंप ने शिक्षा विभाग को बेकार और उदारवादी विचारधारा से दूषित करार दिया। हालांकि ट्रंप के लिए शिक्षा विभाग को बंद करना आसान नहीं है और यह कांग्रेस की सहमति से ही संभव है। शिक्षा विभाग का गठन 1979 में किया गया था। व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में कहा गया है कि आदेश में शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन को शिक्षा विभाग को बंद करने और शिक्षा प्राधिकरण को राज्यों को सौंपने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया, साथ ही उन सेवाओं, कार्यक्रमों और लाभों की प्रभावी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिन पर अमेरिकी निर्भर हैं। 

इसे भी पढ़ें: किसी मदद के लिए हमसे नहीं किया कोई संपर्क, हमास समर्थक भारतीय स्टूडेंट रंजनी श्रीनिवासन के सेल्फ डिपोर्टेशन पर आया भारत का बयान

ट्रम्प ने अमेरिका के वैश्विक AI प्रभुत्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ दिनों बाद, ट्रम्प ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता में अमेरिका के वैश्विक प्रभुत्व को बढ़ाने और इस मामले में बिडेन प्रशासन की नीतियों को समाप्त करके इसे "वैचारिक पूर्वाग्रह या इंजीनियर सामाजिक एजेंडे से मुक्त" बनाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में फिर महा-तनाव! टैंकर पर Unknown Projectile से हमला, British एजेंसी का अलर्ट।

Ram Mandir चंदा चोरी पर Priyank Kharge ने पूछा, PM Modi-CM Yogi की आवाज कहाँ है?

Seychelles दौरे पर PM Modi का खास अंदाज, 194 साल के कछुए Jonathan को अपने हाथों से खिलाया खाना

London में बोले Sagar Adani- भारत की Energy Security के लिए चाहिए 2000 GW नई क्षमता