Donald Trump का बड़ा दावा, मेरे कहने पर Netanyahu ने Lebanon पर हमले से सेना वापस बुलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेबनान के खिलाफ हमले को रोकने के लिए राजी कर लिया है, जिसके बाद उन्होंने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया। ट्रंप ने सोमवार शाम को ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह घोषणा की। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों नेताओं के बीच ‘‘तीखी’’ बातचीत की खबरें सामने आ रही थीं। खबरों के अनुसार ट्रंप ने नेतन्याहू से यह भी कहा कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया होता तो इजराइल के प्रधानमंत्री आज जेल में होते।

ट्रंप ने कहा कि उनकी हिजबुल्ला के नेताओं के प्रतिनिधियों से भी बातचीत हुई, जो ‘‘इजराइल और उसके सैनिकों पर गोलीबारी बंद करने’’ पर सहमत हुए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी हिजबुल्ला के नेताओं के प्रतिनिधियों से भी बातचीत हुई और वे इजराइल तथा उसके सैनिकों पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हुए। इसी तरह, इजराइल भी उन पर गोलीबारी बंद करने पर सहमत हो गया। देखते हैं यह कब तक चलता है - उम्मीद है कि यह हमेशा के लिए चलेगा।’’ अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ ने बताया कि ट्रंप और नेतन्याहू की फोन कॉल के दौरान तीखी बहस हुई।

प्रमुख खबरें

New Delhi में PM Modi की मेजबानी में BRICS Summit 2026: जानिए Bharat Mandapam में दो दिवसीय बैठकों का पूरा Schedule

Delhi में BRICS Summit की तैयारी पर Chidambaram का तंज: भारत को क्या फायदा?

Adani Airports ने जुटाई 1 अरब डॉलर की इक्विटी पूंजी, बनी दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी

Pakistan Diplomacy: अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता में फेल हुआ इस्लामाबाद, अब US-Iran तनाव ने बढ़ाई मुश्किलें