By एकता | Mar 29, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब के संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। फ्लोरिडा में आयोजित एक निवेश मंच पर बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अब उनकी नीतियों की सराहना कर रहे हैं। ट्रंप ने मजाकिया लहजे में कहा कि क्राउन प्रिंस को उम्मीद नहीं थी कि उनके नेतृत्व में अमेरिका इतनी जल्दी और मजबूती से वापसी करेगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को एक 'शानदार योद्धा' और प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को अपने नेतृत्व पर गर्व होना चाहिए। ट्रंप ने यह भी साफ किया कि ईरान के खिलाफ युद्ध में सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन और कुवैत जैसे खाड़ी देशों ने कंधे से कंधा मिलाकर अमेरिका का समर्थन किया है।
ईरान के साथ अमेरिका के युद्ध को अब लगभग एक महीना होने वाला है। इस बीच, खाड़ी देशों ने अमेरिका से पुरजोर मांग की है कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता को पूरी तरह से खत्म किया जाए। ये देश चाहते हैं कि भविष्य में ईरान की ओर से होने वाले किसी भी खतरे को स्थायी रूप से रोक दिया जाए।