पुलवामा हमले की रिपोर्टों पर नजर बनाए हुए हैं ट्रंप, हमले को खौफनाक स्थिति बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पुलवामा हमले को 'खौफनाक स्थिति' करार दिया और कहा कि वह इस मामले पर रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं और एक बयान जारी करेंगे। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इससे अलग, विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने भारत के प्रति पुरजोर समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान को 14 फरवरी को हुए हमले के जिम्मेदारों को सजा देने के लिये कहा। 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि आत्मघाती हमले से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और बेहतर होगा कि दोनों एशियाई देश मिलकर रहें। ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने देखा है। मुझे इस मामले पर बहुत सारी रिपोर्ट मिल रही हैं। हम उचित समय पर इस पर बात करेंगे। बहुत अच्छा होगा कि वे (भारत और पाकिस्तान) मिलकर रहें। ट्रंप ने कहा कि वह (आतंकी हमला) बहुत खौफनाक स्थिति थी। हम रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं और इस पर बयान जारी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि

बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

याद है ये...नेतन्याहू ने पेजर दिखा हिलाई पूरी दुनिया, UN रह गया हैरान, ईरान परेशान

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स