Donald Trump की Iran को सीधी चेतावनी! 'परमाणु वार्ता से खुश नहीं हूँ, पर युद्ध टालने के लिए दे रहा हूँ आखिरी मौका'

By रेनू तिवारी | Feb 28, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही खींचतान एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह ईरान के साथ जारी नवीनतम वार्ता के नतीजों से "खुश नहीं" हैं। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि वह कूटनीतिक रास्तों और वार्ताकारों को थोड़ा और समय देने के पक्ष में हैं ताकि पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) को एक और विनाशकारी युद्ध की आग में झोंकने से बचाया जा सके।

शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) से निकलते समय ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जो हमारे पास होना चाहिए वह हमें देने को तैयार नहीं हैं और इस बात से मैं नाखुश हूं। देखते हैं क्या होता है। हम बाद में बात करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके बातचीत करने के तरीके से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। वे परमाणु हथियार नहीं बना सकते।’’

शुक्रवार को टेक्सास दौरे के दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ईरानी वार्ताकार ‘‘पर्याप्त प्रगति नहीं करना चाहते। यह बहुत बुरा है।’’ उन्होंने दोहराया कि वह ईरान को किसी भी मात्रा में यूरेनियम संवर्धन करने की अनुमति नहीं देना चाहते और कहा कि तेल समृद्ध देश को ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूरेनियम संवर्धन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या वह सैन्य हमला करने के बारे में फैसला शीघ्र लेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘ये मैं आपको क्यों बताऊं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘जोखिम हमेशा रहता है। आप जानते हैं, जब युद्ध होता है तो काफी जोखिम होते हैं।

विशेषज्ञों की राय

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप 'मैक्सिमम प्रेशर' (अधिकतम दबाव) की नीति पर चल रहे हैं। एक तरफ सैन्य हमले की धमकी और दूसरी तरफ बातचीत के लिए समय देना, ईरान को एक ऐसी संधि के लिए मजबूर करने की कोशिश है जो अमेरिका की शर्तों पर आधारित हो। 

प्रमुख खबरें

Football जीत के बाद जल उठा Paris, जश्न के दौरान भड़की हिंसा, 22 हजार Police जवान सड़कों पर।

Penalty Shootout में टूटा Arsenal का सपना, PSG लगातार दूसरी बार बना Europe का चैंपियन

यूरोपीय मूल्यों से भारतीय विरासत तक, New Delhi में खुली Rabindranath Tagore की विचार यात्रा

AI और Semiconductor पर India-US की बड़ी डील, Tech सेक्टर में आएगा अरबों का Investment