By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुश्किलों से घिरे इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फिर से चुने जाने के लिये रविवार को समर्थन किया। ट्रंप की लोकप्रियता को देखते हुए यह समर्थन नेतन्याहू के लिए एक बड़ा सहयोग है, लेकिन पश्चिम एशिया में दोनों की रणनीतियों में मतभेद होने के कारण, अमेरिकी राष्ट्रपति ने महीनों तक यह समर्थन देने से परहेज किया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि नेतन्याहू “एक महान योद्धा प्रधानमंत्री रहे हैं, और ईरान का मुकाबला करने में शांति के लिए उससे भी कहीं बेहतर साझेदार रहे हैं।” हमास द्वारा 2023 में इजराइल पर किए गए हमले के बाद, इजराइल में 27 अक्टूबर को पहले राष्ट्रीय चुनाव होने जा रहे हैं।