डॉनल्ड ट्रंप ने फीफा को ईरानी की जगह इटली को वर्ल्ड कप में शामिल करने की दी सलाह!

By Kusum | Apr 23, 2026

अमेरिका और इजरायल के ईरान के खिलाफ छिड़े युद्ध में भले ही सीजफायर चल रहा हो। लेकिन अभी भी दोनों पक्षों में सुलह की संभावनाएं कम ही नहीं दिख रही हैं। इस बीच अमेरिका ने फीफा से आगामी फीफा वर्ल्ड कप में ईरान कि बजाए इटली को शामिल करने को कहा है। बता दें कि, इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा कर रहे हैं। ईरान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। ये लगातार चौथी बार है जब उसकी टीम फीफा वर्ल्ड कप में क्वॉलीफाई किया है। फीफा ने ईरान के तीन ग्रुप मैचों का मेजबान अमेरिका को बनाया है, जिसके लिए ईरान लड़ाई के बाद तैयार नहीं है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत द्वारा इटली को ईरान की जगह फीफा वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने की मांग ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच खराब हुए रिश्ते सुधारने की कोशिश है। बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 11 जून से हो रहा है वहीं फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

प्रमुख खबरें

गुरुजी की तस्वीर, हेमंत के खिलाफ तीर,सड़कों पर छात्र, विरोध की अनोखी भीड़

JP Nadda का Rahul Gandhi पर पलटवार: देश को कर रहे गुमराह, फैलाना चाहते हैं अराजकता

Jharkhand Protest: विधानसभा गेट पर डटे छात्र, पुलिस ने फिर किया लाठीचार्ज, BJP का सोरेन सरकार पर सीधा वार

देशभर में Paper Leak पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में ECIR दर्ज कर Money Trail की जांच शुरू