Donald Trump का दावा! शी जिनपिंग से होगी 'शानदार डील', थमेगा व्यापार युद्ध का तनाव!

By Renu Tiwari | Oct 21, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह दक्षिण कोरिया में आयोजित हो रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति से मिलेंगे तो उनके बीच एक ‘‘शानदार समझौता’’ होने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा कि चीन, अमेरिका का ‘‘बहुत सम्मान’’ करता है और जब वह शी जिनपिंग से मिलेंगे तो एक ‘‘शानदार समझौता’’ होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी बीजिंग द्वारा स्मार्टफोन, लड़ाकू विमानों, इलेक्ट्रिक वाहनों आदि में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ मृदा उत्पादों पर निर्यात पर नियंत्रण बढ़ाने को लेकर उनकी नाराजगी के बाद आई है।

इसे भी पढ़ें: Joe Biden Cancer Battle | आक्रामक प्रोस्टेट कैंसर से लड़ते जो बाइडन, रेडिएशन थेरेपी का एक बड़ा चरण सफलतापूर्वक पूरा

चीन के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि बीजिंग ने ‘‘हमें दुर्लभ मृदा उत्पादों का डर दिखाया है और मैंने उन्हें शुल्क की धमकी दी है।’’ उन्होंने कहा कि शी चिनफिंग के साथ उनके अच्छे संबंध हैं और उनके बीच ‘‘बहुत उचित समझौता’’ होने की उम्मीद है। सभी की निगाहें ट्रंप और शी के बीच संभावित बैठक पर टिकी हैं क्योंकि किसी समझौते पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की विफलता से न केवल दोनों महाशक्तियों के बीच संबंधों में अस्थिरता आने का खतरा बढ़ जाएगा बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था भी अस्थिर हो जाएगी।

ट्रंप ने पुष्टि की कि वह इस महीने दक्षिण कोरिया में आयोजित हो रहे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन 21 अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। हालांकि, चीन ने शी चिनफिंग की दक्षिण कोरिया यात्रा की योजना की घोषणा नहीं की है लेकिन यात्रा की तारीख के करीब आते-आते ऐसी जानकारी सामने आना असामान्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar