FIFA World cup 2026 में खेलेगा ईरान? Donald Trump ने जवाब से हो गया साफ

By Kusum | Mar 11, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग से दोनों देशों के रिश्ते में पहले से और ज्यादा खराब हो गए हैं। इस जंग के बीच अब सवाल ये उठ रहा था कि क्या फीफा वर्ल्ड कप में ईरानी टीम खेलेगी? दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 का मेजबान अमेरिका है, जिसके बाद कयास लग रहे थे कि, अमेरिका ईरान को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से इजाजत देगा? वह टीम को अमेरिका का वीजा देगा? फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है, उन्होंने इस मुद्दे को लेकर डॉनल्ड ट्रंप से बात कर ली है। 

वहीं मुलाकात के बाद इन्फेंटिनो ने कहा कि, हमने ईरान की मौजूदा स्थिति और स तथ्य के बारे में भी बात की, कि ईरानी टीम ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए क्वालीफाई कर लिया है। चर्चा के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया कि ईरानी टीम का यूएसए में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए निश्चित रूप से स्वागत है। 

उन्होंने आगे कहा कि, इस बैठक की जरूरत भी इसलिए पड़ी क्योंकि ईरान के फुटबॉल अधिकारियों ने फीफा से इसे लेकर सवाल किया था। मोदी ताज ने हाल ही में कहा था कि वह इस बात को लेकर असमंजस में है कि मौजूदा हालात के बीच अपनी टीम को अमेरिका कैसे भेजें। इसका एक और बड़ा कारण ये भी था कि अमेरिका ने ईरान को लेकर ट्रेवल बैन लगाया था, ईरान के लोगों को वीजा नहीं दिया जा रहा था। इन सबके बीच फीफा को उम्मीद है कि अमेरिका की हामी के बाद ईरान वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपनी टीम को इजाजत दे  देगा। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha चुनाव: BJP से Smriti Irani और Varun Gandhi के नाम पर चर्चा तेज

एशियाई खेलों में Murali Sreeshankar और Gulveer Singh ने जीता रजत, भारत की झोली में दो कांस्य भी आए

Andhra Pradesh में गठबंधन राज में SC और BC वर्ग असुरक्षित, YSRCP ने साधा निशाना

राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री करेंगे दिव्यांग बच्चों के अभियान का श्रीगणेश, तरुण विजय की पहल