Donald Trump Inauguration Speech: शपथ लेते ही ट्रंप ने बॉर्डर पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी, घुसपैठ रोकने के लिए भेजेंगे सेना

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025

अमेरिका में नमस्ते ट्रंप का आगाज हो गया है। ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। जेडी वेंस ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। ट्रंप ने पिछले साल हुए आम चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर शानदार वापसी की और चार साल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले वह अमेरिकी इतिहास में दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। शपथ लेते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि उनकी नीति अमेरिका फर्स्ट ही रहेगी। ट्रम्प ने कहा कि बदलाव आज से शुरू होगा। दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अमेरिका में अवैध घुसपैठ अब नहीं होगी। मेरी यात्रा अमेरिका को महान बनाने के लिए बची। ट्रम्प ने कहा कि हमारी ये यात्रा आसान नहीं रही। इसके साथ ही ट्रम्प ने बॉर्डर पर इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कहा है कि घुसपैठ रोकने के लिए सेना भेजेंगे।

इसे भी पढ़ें: नाचते-नाचते ट्रंप ने कर दिए 3 बड़े ऐलान, लोगों को क्यों आई पीएम मोदी की याद

संविधान की रक्षा के नाम 35 शब्दों की शपथ

ट्रम्प संविधान की रक्षा के नाम पर 35 शब्दों की शपथ ली। पूर्व राष्ट्रपति अन्नाहम लिंकन और अपनी माता की बाइबिल पर हाथ रखा। अमेरिकी के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स उन्हें शपथ दिलाई। पिछली बार ट्रम्प ने शपथ के बाद 16 मिनट का भाषण दिया था।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई