SCO में नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे हैं पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप दे रहे हैं भारत और अमेरिका की दोस्ती की दुहाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में मध्यावधि चुनाव से पहले प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने के लिए भारत-अमेरिका की मित्रता के संबंध में हिंदी में तैयार एक नारे का अभ्यास करते नजर आए। रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (आरएचसी) द्वारा जारी वीडियों में ट्रंप ‘भारत एंड अमेरिका सबसे अच्छे दोस्त’ नारे का अभ्यास करते दिख रहे हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में ट्रंप शिकागो के कारोबारी एवं आरएससी के सदस्य शलभ कुमार के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह नया नारा ट्रंप के 2016 के ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ नारे से प्रेरित है।

इसे भी पढ़ें: UP के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर, लखनऊ में 9 लोगों की मौत, जगह-जगह जल जमाव की स्थिति

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘हिंदू मतों से अंतर पड़ेगा। इनमें स्वतंत्र मतदाताओं की सबसे बड़ी संख्या है।’’ कुमार और आरएचसी 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के प्रचार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा थे, लेकिन 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में दोनों अलग हो गए थे। कुमार ने कहा कि उन्होंने इस साल 21 मार्च को मार-ए-लागो में ट्रंप से मुलाकात की थी। उसके बाद भी दोनों के बीच कुछ बैठकें हुई हैं। अमेरिका के पंजीकृत मतदाताओं में करीब एक प्रतिशत भारतीय-अमेरिकी हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र

NEET Paper Leak: राहुल गांधी से धक्का-मुक्की और छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के शशि थरूर, बोले- सरकार असंवेदनशीलता की हदें पार कर रही है

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत