Donald Trump के आदेश पर घटी US और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास की अवधि

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने अमेरिका के अनुरोध पर अपने संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने पर सहमति जताई है। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सैन्य अभ्यास में कटौती के आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

सेना ने यह भी बताया कि दोनों सहयोगी देशों ने कुछ संयुक्त मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों का स्तर कम करने पर भी सहमति जताई है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप का यह कदम अमेरिका और दक्षिण कोरिया की संयुक्त सैन्य तैयारियों को नुकसान पहुंचा सकता है और अंततः दोनों देशों के दशकों पुराने गठबंधन को कमजोर कर सकता है। ये अभ्यास लंबे समय से उत्तर कोरिया के साथ तनाव का भी कारण रहे हैं।

उत्तर कोरिया इन अभ्यासों की निंदा करते हुए इन्हें युद्ध की तैयारी बताता रहा है और इनके जवाब में उकसावे वाले मिसाइल परीक्षण करता रहा है। उत्तर कोरिया ने ट्रंप के इस प्रस्ताव पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, बुधवार को ही उसकी सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने अपनी एक रिपोर्ट में अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों को ‘‘उकसावे वाला’’ और ‘‘बेहद खतरनाक’’ बताया तथा इसमें प्रतिद्वंद्वियों की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को पूरी तरह विफल करने का संकल्प जताया गया।

प्रमुख खबरें

Low Sperm Count की समस्या में IVF या IUI? जानें बेहतर Success Rate के लिए कौन सा Treatment है किफायती

Sudha Murthy Birthday: JRD Tata को पत्र लिखकर बदली भारत की तस्वीर, जानें देश की पहली महिला Engineer का सफर

Unique Temple: भगवान विष्णु के सहस्त्रबाहु मंदिर का सास-बहू नाम पड़ने के पीछे क्या है Fact? जानें पूरा सच

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता! मलेशिया से डिपोर्ट किए गए बंबीहा गैंग के 3 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, ISI कनेक्शन का खुलासा!