सोशल मीडिया साइट पर पहले ही बैन है डोनाल्ड ट्रंप, अब ब्लॉग पेज भी हुआ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना ब्लॉग स्थायी रूप से बंद कर दिया है। फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद ट्रंप इसी वेब पेज के जरिए अपने तीखे भाषणों और बयानों को साझा करते थे। उनके प्रवक्ता जेसन मिलर ने बुधवार को सीएनबीसी न्यूज से कहा कि ट्रम्प की वेबसाइट से फ्रॉम दि डेस्क ऑफ डोनाल्ड जे ट्रंप’’ नामक पेज को हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए खबर! ग्रीन कार्ड की सीमा हटाने वाला विधेयक अमेरिकी कांग्रेस में हुआ पेश

इस पेज को एक महीने से भी कम समय पहले शुरू किया गया था। मिलर ने कहा, यह हमारे व्यापक प्रयासों के लिए सिर्फ सहायक था और हम काम कर रहे हैं... वेबपेज वापस नहीं आएगा।’’ उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापक प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें समय के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि, क्या यह कदम 74 वर्षीय ट्रंप द्वारा किसी अन्य सोशल मीडिया मंच से जुड़ने के लिए पहला कदम है, मिलर ने कहा: हाँ, वास्तव में, ऐसा ही है। ’’ उन्होंने लोगों से प्रतीक्षा करने को कहा।

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी