किम के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन बीमार है। ट्रंप ने इस खबर को चलाने के लिए सीएनएन की आलोचना की। ट्रंप ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि खबर गलत है, इस मामले में मुझे बस यही कहना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि उन्होंने पुराने दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।’’

ट्रंप ने इसपर बोलने से इनकार कर दिया कि किम की सेहत के बारे में क्या उन्हें सीधे उत्तर कोरिया से कोई जानकारी मिली है। इसके बजाय उन्होंने केबल न्यूज नेटवर्क सीएनएन पर हमला बोला, जिसके साथ ट्रंप के कटु संबंध रहे हैं। ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी पर एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सीएनएन द्वारा की गई यह एक फर्जी खबर है।’’ सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से सोमवार को कहा था कि खुफिया जानकारी के मुताबिक सर्जरी के बाद किम की हालत ‘‘गंभीर’’ है और अमेरिका इसपर नजर रख रहा है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया