उम्मीद की राह पर अमेरिका के राष्ट्रपति, कहा- अगला प्रशासन भी होगा ट्रंप प्रशासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित किये जाने से पहले उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह चुनाव जीत चुके हैं और पद पर भी बने रहेंगे। ट्रंप चुनाव में मतदान के फर्जीवाड़े समेत धोखाधड़ी के आरोप लगाते आ रहे हैं। हालांकि राज्यों के चुनाव अधिकारियों और मीडिया ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। बाइडन 538 में से 306 इलेक्टोरल वोट जीत चुके हैं। बाइडन के पास राष्ट्रपति बनने के लिए आवश्यक 270 से ज्यादा इलेक्टोरल वोट हैं। अत: चुनाव अधिकारी उन्हें नव निर्वाचित राष्ट्रपति घोषित कर चुके हैं। चुनाव परिणामों को अगले हफ्ते आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा