Donald Trump ने ISS अंतरिक्ष यात्रियों से की बातचीत, नयी स्पेस एकेडमी का किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नयी सैन्य अंतरिक्ष एकेडमी बनाने की घोषणा की और ह्यूस्टन स्थित नासा के मिशन नियंत्रण केंद्र के दौरे के दौरान अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (स्टेशन) पर मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से बातचीत की, जिनमें अनिल मेनन भी शामिल हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को ‘जॉनसन स्पेस सेंटर’ के मिशन नियंत्रण केंद्र से आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत बड़े सम्मान की बात है, आपके साथ होना बहुत बड़ा सम्मान है और मैं बस जेसिका, अनिल तथा जैक का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूँ - ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग हैं।’’ नासा के अंतरिक्ष यात्री जैक हैथवे, अनिल मेनन और जेसिका मीर आईएसएस के लिए एक्सपिडिशन 75’ का हिस्सा हैं। ट्रंप ने अंतरिक्ष खोज में प्रयासों के लिए संबंधित अंतरिक्षयात्रियों को ‘‘अग्रदूतों का समूह’’ करार दिया।

प्रमुख खबरें

NSA Ajit Doval ने Iranian समकक्ष से बातचीत में उठाया भारतीय नाविकों और तेल टैंकरों की सुरक्षा का मुद्दा

Tata Technologies का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 171 करोड़ रुपये पर पहुंचा

NITI Aayog की राज्यों को सलाह, Data Center को रणनीतिक बुनियादी ढांचा मानकर बनाएं नीतियां

DGCA ने उड़ानों में Mobikins MK PB 04 पावर बैंक ले जाने पर लगाई रोक