Mail-in Voting पर घिरे Donald Trump, विरोध के बावजूद Florida Primary में डाक से डाला वोट

By अभिनय आकाश | Aug 18, 2026

लोकल वोटिंग रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए 'पोलिटिको' ने रिपोर्ट किया है कि मेल-इन वोटिंग का बार-बार विरोध करने और इस सिस्टम में धोखाधड़ी की आशंका जताने के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने गृह राज्य फ्लोरिडा में मेल के ज़रिए वोट डाला है। पोलिटिको के अनुसार, पाम बीच काउंटी के वोटिंग रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि ट्रंप ने जुलाई के आखिर में मेल-इन बैलेट के लिए अनुरोध किया था और 13 अगस्त को इसे वापस भेज दिया था। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने फ्लोरिडा में मेल-इन बैलेट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में पाम बीच काउंटी में एक विशेष चुनाव में भी मेल के ज़रिए वोट डाला था।

इसे भी पढ़ें: भारत ने करोड़ों...कुछ सीखो, चुनाव को लेकर ट्रंप ने अमेरिकी प्रशासन को दिखाया आईना

व्हाइट हाउस की असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी ओलिविया वेल्स ने मेल-इन बैलेट के ट्रंप के इस्तेमाल का बचाव करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून में कुछ खास मामलों में छूट दी जाएगी। पोलिटिको के अनुसार, वेल्स ने कहा, जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है, 'SAVE America Act' में अमेरिकियों के लिए बीमारी, विकलांगता, मिलिट्री सेवा या यात्रा के दौरान मेल-इन बैलेट के इस्तेमाल को लेकर समझदारी भरे अपवाद (छूट) रखे गए हैं - लेकिन सभी के लिए मेल-इन वोटिंग की इजाज़त नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसमें धोखाधड़ी की बहुत ज़्यादा गुंजाइश होती है। उन्होंने आगे कहा जैसा कि सभी जानते हैं, राष्ट्रपति पाम बीच के निवासी हैं और फ़्लोरिडा के चुनावों में हिस्सा लेते हैं, लेकिन ज़ाहिर है कि वे मुख्य रूप से वॉशिंगटन, D.C. में व्हाइट हाउस में रहते हैं। यह कोई बड़ी बात या खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का