Donald Trump ने नॉर्थ डकोटा कॉकस में जीत हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

बिस्मार्क। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने की प्रक्रिया के तहत डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को नॉर्थ डकोटा कॉकस के चुनाव में जीत हासिल की। पूर्व राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली के खिलाफ 12 कॉकस स्थलों पर हुए मतदान में पहला स्थान प्राप्त किया।

‘सुपर ट्यूजडे’ अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं। ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए अपनी-अपनी पार्टी की ओर से उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Trump का दावा बड़ा झूठ, Iran ने कहा Strait of Hormuz पूरी तरह बंद, जल्द बनेगा नया प्रतिबंधित क्षेत्र

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और संदिग्ध फंडिंग का आरोप, TMC सांसद Nadimul Haque के उर्दू अखबार से जुड़ी जगहों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

Aadhaar Card Photo Update: क्या ऐप से बदल सकती है फोटो? जानिए UIDAI का सही Process

Emotional Intimacy Tips: सिर्फ फिजिकल क्लोजनेस नहीं, दिलों की दूरी भी मिटाना जरूरी, ऐसे मजबूत करें इमोशनल कनेक्शन