Donkey flight case: अधिकारियों का दावा, US में घुसने के लिए एजेंटों को 60-80 लाख देने को राजी थे गुजराती यात्री

By अंकित सिंह | Jan 03, 2024

मानव तस्करी में कथित संलिप्तता के कारण फ्रांस में रोकी गई 'गधा उड़ान' के सुर्खियों में आने के कुछ दिनों बाद, अधिकारियों ने खुलासा किया कि निकारागुआ जाने वाले विमान में सवार गुजरात के 60 से अधिक लोग आव्रजन एजेंटों को 60 लाख रुपये से 80 लाख रुपये का भुगतान करने पर सहमत हुए थे, जिन्होंने लैटिन अमेरिकी देश पहुंचने के बाद अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने का वादा किया था। निकारागुआ जाने वाले विमान, एयरबस A340, जिसमें 260 भारतीयों सहित 303 यात्री सवार थे, को एक सप्ताह पहले मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में चार दिनों के लिए रोक दिया गया था। यह 26 दिसंबर की सुबह मुंबई में उतरा। 

अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी-अपराध और रेलवे, एस पी राजकुमार ने कहा, ‘‘उन्हें फ्रांस से वापस भेज दिया गया। ऐसी अफवाह थी कि निकारागुआ में उतरने के बाद उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बनाई थी। अपने बयानों में उन्होंने हमें बताया कि वे वहां पर्यटक के रूप में जा रहे थे। हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि उनकी यात्रा के पीछे कौन एजेंट थे।’’ उन्होंने बताया कि वापस आए 60 लोगों में से करीब 20 से एजेंसी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: कौन है शशि किरण रेड्डी जिसका फ्रांस फ्लाइट कांड से बताया जा रहा कनेक्शन, गुजरात मानव तस्करी का भी था सरगना

गुजरात पुलिस ने ‘‘एजेंटों’’ से जुड़े संदिग्ध अवैध आव्रजन नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दल गठित किए हैं और वह उस विमान के यात्रियों से सूचना एकत्रित करेगी। पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने कहा, ‘‘सीआईडी (अपराध) उन एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती है जिन्होंने इन यात्रियों को अमेरिका तथा अन्य देशों में (गैरकानूनी तरीके से) प्रवेश करने में मदद करने का वादा किया था। हमने चार दल गठित किए हैं जो इन एजेंटों के पीड़ितों से किए वादों के संबंध में उनसे सूचना एकत्रित करेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया