अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के मददगार रहे अफगानों को स्वीकार न करें: अमेरिकी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

फीनिक्स (अमेरिका)। सीनेट के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार जिम लामन ने प्रवासियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में 20 वर्ष तक चले युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना की मदद करने वाले अनुवादकों तथा अन्य समेत अफगान शरणार्थियों को अमेरिका को स्वीकार नहीं करना चाहिए। हालांकि इन प्रवासियों को अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से व्यापक समर्थन हासिल है। लामन ने बुधवार की शाम ‘एपी’ से कहा कि अफगानों को यहां लाने के बजाए अमेरिका को उनकी, तालिबान से बच निकलने में और पश्चिम एशिया में बसने में मदद करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

एक री-रिलीज और बदल गया बॉक्स ऑफिस का इतिहास, Avengers Endgame Encore ने Avatar को पीछे छोड़ा

GST Council कर अधिकारियों की समितियों को तीन निकायों में समेटने की तैयारी में

शादी में चेहरे पर चाहिए नेचुरल निखार? आज से शुरू कर दें ये 14 आसान काम

Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की