ममता बनर्जी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- जाति प्रमाण-पत्र जारी करने में नहीं हो देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2020

कालियागंज। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को जाति प्रमाण-पत्र जारी करने में देरी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उत्तर दिनाजपुर जिले में यहां प्रशासनिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अगर किसी परिवार के एक भी सदस्य के पास जाति प्रमाण-पत्र है तो दूसरी पीढ़ी के आवेदकों के लिए इसी तरह का प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया आवेदन एवं अन्य जरूरी कागजात प्राप्त होने के एक माह के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए।

बनर्जी ने बैठक में कहा, “अगर परिवार की दूसरी पीढ़ी का सदस्य जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर रहा है तो कोई जांच-पड़ताल नहीं होगी। उन्हें जाति प्रमाण-पत्र जारी करने में एक माह से अधिक का समय नहीं लगना चाहिए।” उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आवेदकों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने की सलाह भी देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आवेदकों की मदद के लिए इस संबंध में एक एप्प भी शुरू करने का निर्देश दिया। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता