अपने लफड़े में हमें मत फंसाओ, पाकिस्तान को हथियार देने से पलट गया तुर्की

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

भारत के एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान इस वक्त जो मन में आया बोल रहा है। चीन और तुर्की का हवाला देते हुए पाकिस्तान अपनी शक्ति का प्रदर्शन लगातार कर रहा था। लेकिन इसी बीच तुर्की से ये बर्दाश्त नहीं हुआ कि पाकिस्तान उसके नाम पर सबसे बड़ा झूठ पूरी दुनिया को पड़ोस रहा है। पाकिस्तान का दावा था कि तुर्की के चार 130 सी हरक्युलस कराची और इस्लामाबाद में उतरे हैं। ये खबर जैसे ही पूरी दुनिया में फैली, वैसे ही तुर्की जवाब के लिए सामने आ गया। तुर्की ने साफ किया कि पाकिस्तान झूठ बोल रहा है। पाकिस्तान के झूठ की पोल खुद उसके दोस्त तुर्की ने खोल दी। तुर्की ने साफ किया कि पाकिस्तान में उसका कोई भी सी 130 हरक्युलस हथियारों के साथ नहीं उतरा है। बल्कि एक सी 130 हरक्युलस पाकिस्तान पहुंचा भी लेकिन वो सिर्फ उसके फाइटर जेट्स में तेल भरने के लिए। यानी पाकिस्तान तेल की कमी से जूझ रहा है। ये साफ हो गया और साथ ही ये भी साफ हो गया कि तुर्की के नाम पर पाकिस्तान कैसे झूठ बोल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के टेंशन में हुई तालिबान की एंट्री, काबुल में हुई मीटिंग से खौफ में शहबाज-मुनीर

भारत पाकिस्तान में तनाव के बाद तुर्की का हथियारों को लेकर स्पष्ट तौर पर साफ जवाब आ गया है। तुर्की ने ये साफ बता दिया है कि पाकिस्तान कैसे झूठ बोल रहा था। दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया था कि तुर्की ने उसके लिए गोला बारूद भेजा है। ये खबर आई थी कि तुर्की वायु सेना का सी-130 हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान रविवार को कराची पहुंचा, जिसमें लड़ाकू उपकरण थे। पाकिस्तान की तरफ से ये खबर फैलाई गई कि कराची के अलावा, छह तुर्की सी-130 विमान कथित तौर पर इस्लामाबाद में एक सैन्य अड्डे पर उतरे हैं। इसके साथ ही ये मैसेज देने की कोशिश की गई कि तुर्की ने इस्लामाबाद को अपना समर्थन दिया है। लेकिन अब तुर्की ने ये साफ कर दिया कि उसका विमान पाकिस्तान में हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से नहीं रुका था। तुर्की के राष्ट्रपति के संचार निदेशालय ने स्पष्ट किया कि विमान केेवल तेल भरने के लिए पाकिस्तान में उतरा था और इसका कोई सैन्य उद्देश्य नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: PoK के टेरर लॉन्च पैड पर भारत की नजर, पाकिस्तान ने झटपट से आतंकवादियों को बंकरों में किया शिफ्ट

बता दें कि 28 अप्रैल को अरब सागर के ऊपर उड़ान भरते हुए  सी-130 हरक्लुलस विमान देखा गया था। बाद में पाकिस्तान से खबरें आई कि कराची और इस्लामाबाद में तुर्की के विमान उतरे हैं। इसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। बाद में तुर्की को बयान जारी कर बताना पड़ा की पाकिस्तान झूठ बोल रहा है। तुर्की पाकिस्तान को किसी किस्म की सैन्य मदद नहीं दे राह है। भारत के खिलाफ जंग में पाकिस्तान को किसी भी किस्म की कोई सैन्य सहायता मुहैया नहीं कराई गई है। पाकिस्तान निश्चित तौर पर यहां झूठ बोल रहा था। 

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: इन जोकरों का नाम क्यों ले रहे हैं? शाहिद अफरीदी नाम सुनते ही भड़के ओवैसी

 कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी बेकसूर पर्यटकों को मार रहे थे दूसरी तरफ शहबाज शरीफ अपने दोस्त एर्दोगन से मिलने के लिए पहुंचे थे। ट्वीट करके उन्होंने बकायदा जानकारी दी। तुर्किये में अपने दोस्त से मुलाकात करने के बाद शहबाज़ शरीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज अंकारा में अपने प्रिय भाई, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन से मिलकर बहुत खुशी हुई। तुर्की को निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर ले जाने में उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता की सराहना की। हमने फरवरी में महामहिम की पाकिस्तान की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों के तेजी से कार्यान्वयन की समीक्षा की। हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा और लोगों के बीच आदान-प्रदान में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।व्यापक पाकिस्तान-तुर्की रणनीतिक साझेदारी का दायरा और ताकत बढ़ती रहेगी, इंशाअल्लाह! 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav में बोलीं Anandiben Patel, श्रीराम भारत की आत्मा और सुशासन का आधार

साइबर और ड्रोन हमलों से जटिल हुआ सुरक्षा परिदृश्य, Rajnath Singh ने Bagdogra में सैनिकों को चेताया

World Bank Report का हवाला देकर बोले Bhajan Lal Sharma, भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

Ayodhya Deepotsav में 56 घाटों पर जले 36 लाख से ज्यादा दीये, बना भव्य नजारा