क्या मुझे देश की विदेश नीति के बारे में पूछने का अधिकार नहीं? MEA के बयान पर बोले भगवंत मान

By अंकित सिंह | Jul 11, 2025

प्रधानमंत्री मोदी की हाल ही में संपन्न पांच देशों की यात्रा पर विदेश मंत्रालय द्वारा उनके बयान की निंदा किए जाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क्या मुझे देश की विदेश नीति और उन्होंने वहां क्या किया, इसके बारे में पूछने का अधिकार नहीं है? भगवंत मान ने आगे कहा कि वह (प्रधानमंत्री) जहां भी जाते हैं, अडानी का कारोबार वहीं क्यों शुरू हो जाता है? मैं भविष्य में भी पूछता रहूंगा। देश में 140 करोड़ लोग हैं, उन्हें उनसे बातचीत करनी चाहिए और उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए। 

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने एक उच्च सरकारी अधिकारी द्वारा वैश्विक दक्षिण के मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों के बारे में की गई कुछ टिप्पणियाँ देखी हैं। ये टिप्पणियाँ गैर-ज़िम्मेदाराना और खेदजनक हैं और सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देतीं। भारत सरकार ऐसी अनुचित टिप्पणियों से खुद को अलग करती है जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमज़ोर करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: CM रेखा गुप्ता का दावा, भारी बारिश के बाद भी दिल्ली में नहीं हुआ कोई जलभराव

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए मान ने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसे देशों का दौरा कर रहे हैं जहाँ की आबादी 10,000 है। मान ने कहा कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं गए हैं। मुझे लगता है कि वह घाना है। वह वापस आएँगे और उनका स्वागत है। भगवान ही जाने वह किन देशों में जाते रहते हैं, 'मैग्नेशिया', 'गैल्वेइसा', 'टार्वेसिया'। वह 140 करोड़ की आबादी वाले देश में नहीं रहते। वह ऐसे देशों में जा रहे हैं जहाँ की आबादी 10,000 है और उन्हें वहाँ 'सर्वोच्च पुरस्कार' मिल रहे हैं। यहाँ, 10,000 लोग एक जेसीबी देखने के लिए इकट्ठा होते हैं... उन्होंने खुद को किस मुसीबत में डाल लिया है!"

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता