लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जानें किस तरह से लगाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 27, 2024

आजकल लिक्विड मैट लिपस्टिक काफी ट्रेंड में हैं और लगभग हर कंपनी की मैट लिपस्टिक आपको आसानी से मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएगी। लेकिन इसे लगाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए। कई बार तो लिक्विड मैट लिपस्टिक खरीदने के दौरान मनचाहा कलर और शेड नहीं मिलता। यदि आप भी लिक्विड मैट लिपस्टिक लगाते हैं तो इन 4 गलतियों को कभी भी ना दोहराएं। आइए जानते हैं लिक्विड मैट लिपस्टिक कैसे लगाएं।

सीधा होठों पर ना लगाएं लिक्विड लिपस्टिक

जब आप लिक्विड लिपस्टिक लगाते हैं तो पहले होठों को प्रिपेयर करना जरुरी होता है। चाहे लिपस्टिक लिक्विड रहती है लेकिन ड्राई होठों पर लगाने से लिपस्टिक की स्मूद फिनिश नहीं आती है। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप बम को जरुर लगाएं और इसे अच्छे से सॉफ्ट बना लें। फिर लगाएं।

ब्रश को करें साफ

लिपस्टिक लगाते समय में जब भी ब्रश को निकालें तो शीशी के किनारों पर लिपस्टिक को अच्छी तरह से पोंछ दें। क्योंकि ब्रश पर अधिक लिपस्टिक होती है इसे आप डायरेक्ट होठों पर लगाने से ज्यादा लग जाएगी। इसलिए ब्रश से अतिरिक्त लिपस्टिक हटा दें। इसके बाद होठों पर अप्लाई करें।

होठों की लिपस्टिक मिक्स ना करें

अक्सर जब हम लिपस्टिक लगाते हैं तो दोनों होठों की लिपस्टिक को मिक्स कर देते हैं। ऐसा करने से एक लाइन सी क्रिएट होती है और स्मूद लुक नहीं आता। इसलिए दोनों होठों पर इक्वली लगाएं और मिक्स ना करें।

दूसरा कोट अप्लाई करने से पहले इंतजार करें

ध्यान रखें कि लिक्विड लिपस्टिक के एक कोट लगाने के बाद ड्राई होने का इंतजार करें। फिर आप दूसरा कोट को अप्लाई करें। इससे परफेक्ट फिनिश मिलती है बल्कि लिपस्टिक का सही शेड भी आता है। जब आप लिक्विड लिपस्टिक लगाएं तो इन गलतियों को बिल्कुल ना करें। 

प्रमुख खबरें

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की